हम भारतीयों की शान है
गंगा-यमुना की अविरल धारा
भारत देश की जान है
भारत देश महान है
हम भारतीयों का मान है
अलग-अलग धर्म-भाषाएँ
इन पर हमें गुमान है
भारत देश महान है
महापुरूषों का धाम है
बुद्ध, महावीर, नानक, गाँधी
मिसाइलमैन कलाम है
भारत देश महान है
सारे विश्व में नाम है
जल, थल और वायुसेना
विश्व शांति का पैगाम है
भारत देश महान है
किसानों को प्रणाम है
कमल फूल फूलों का राजा
फलों का राजा आम है
भारत देश महान है
कलाकारों की खान है
राजकपूर बच्चन रहमान
लता जी का गान है
भारत देश महान है
खिलाड़ी भी गुणवान हैं
ध्यानचंद सचिन धोनी
खेलों के भगवान हैं
भारत देश महान है
शिव-शक्ति का गाम है
मां कामाख्या-विन्ध्यवासिनी
बाबा वैद्यनाथ का ठाम है ।
भारत देश महान है
भारत देश महान है
©प्रकाश कुमार झा
भागलपुर
9431874022
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें